हाथी के हमले से अधेड़ की मौत, वन विभाग जाँच में जुटा

1 Min Read

धरमजयगढ़ के बोरो रेंज की घटना

धरमजयगढ़ वन मंडल में हांथी ने अधेड़ को मौत के घाट उतारने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है बताये अनुसार हांथी के हमले से मृतक का नाम रमलू तिर्की रामपुर निवासी बताया जा रहा है जो पास के जंगल किनारे खेत में कुछ साथियों के साथ बीती रात हाथी से फसल की रखवाली करने गए हुए थे

बताये अनुसार रखवाली के दौरान सुबह करीब 7 बजे यह  दुखद घटना घटित हुआ है  बताया जा रहा है मृतक के कुछ साथी भी हाथी के जद में आने से बाल-बाल बच गए , साथियो ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई है।

फिलहाल घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है वन विभाग मौके पर पहुंचकर शव को गाँव ले आये है पुलिस व वन विभाग आगे की कार्यवाही में जुट गई है यह घटना धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज की है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *