स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य जांच कर दी गई निःशुल्क दवाई

बलरामपुर, 23 सितम्बर 2025/ स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत सभाकक्ष में महिला स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार एवं समाज में स्वास्थ्य-संबंधी जागरूकता सबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं ने जन जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

इस दौरान डॉ. मधु दिवान और उनकी टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, उचित पोषण आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिलाओं की सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच भी की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई।

कार्यक्रम में कुल 48 महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच कर परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने 20 महिलाओं के हीमोग्लोबिन, 10 रक्तचाप और 18 महिलाओं की मधुमेह की जाँच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की। संगोष्ठी में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सीडीपीओ, पर्यवेक्षक, कार्यकर्त्ता और मितानिन की सहभागिता रही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *