सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर और समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

कोतरारोड़ पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, एट्रोसिटी एक्ट सहित नई दंड संहिता की धाराओं में दर्ज हुआ अपराध

 

सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणी ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

रायगढ़, 16 जून 2025— सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर और समुदाय विशेष को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक को भारी पड़ गई। पुलिस ने आरोपी दीपांशु सिंह राजपूत (20 वर्ष), निवासी रीवा (मध्यप्रदेश), हाल-रहवासी भगवानपुर, रायगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


 इंस्टाग्राम पर की थी अभद्र टिप्पणी, भीम आर्मी ने की शिकायत

इस घटना की शिकायत भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार महेश ने कोतरारोड़ थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर डॉ. अंबेडकर और विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक, जातिगत और घृणास्पद टिप्पणी की थी, जो समाज में वैमनस्य फैलाने वाली थी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर सबूत जुटाए

कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर साक्ष्य जुटाए और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में दीपांशु सिंह ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसका मोबाइल जब्त कर विधिवत गिरफ्तारी की गई।


BNS और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज

कोतरारोड़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास), 351(1), 352(2) तथा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(a) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके बाद उसे जेल दाखिल किया गया।


कार्रवाई में महिला उप निरीक्षक की भी भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से यह संदेश गया है कि सोशल मीडिया पर जातीय या धार्मिक विद्वेष फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


रायगढ़ पुलिस की सख्त निगरानी: चेतावनी भी जारी

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर जातीय, धार्मिक या सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली किसी भी पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस प्रकार की घृणास्पद गतिविधियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में शांति और समरसता बनी रहे।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *