सेवा पखवाड़ा अंतर्गत निकाली गई रैली

By
Advertisement
Advertisement

नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली का दिया गया संदेश

बलरामपुर, 22 सितम्बर 2025/ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीइओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

इसी कड़ी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत रैली निकाली गई। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रैली में लोगों को नशे से दूर रहने प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। रैली में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *