सेवानिवृत उप निरीक्षक लोहरा राम की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

Advertisement

🔷 शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर स्वस्थ्य जीवन हेतु दी गई शुभकामनायें।
🔷 विदाई सम्मान समारोह के दौरान ही सेवानिवृत उप निरीक्षक कों पी.पी.ओ. आदेश किये गए प्रदान।

सरगुजा पुलिस मे पदस्थ उप निरीक्षक श्री लोहरा राम के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि सेवानिवृत उप निरीक्षक श्री लोहरा राम ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग सरगुजा पुलिस कों प्रदान किया हैं, अब हमें अपने सेवानिवृत हो रहे उप निरीक्षक एवं उनके परिवार के प्रति संवेदनशील होकर पुलिस परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी हैं, कार्यलयीन अधिकारी एवं सम्बंधित थाना प्रभारी सेवानिवृत हो चुके अधिकारी/कर्मचारियों की सुध लेते रहे, किसी भी प्रकार की तकलीफ में त्वरित सहायता हेतु उपलब्ध रहे साथ ही पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक एवं उनके परिवारजनों कों किसी भी समस्या में कार्यालय आकर प्रत्यक्ष रूप से मिलकर समस्या का निदान करने की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक कों स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनायें दी गई।

सेवानिवृत उप निरीक्षक श्री लोहरा राम से उनके कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया एवं सेवानिवृति के पश्चात की योजनाओं के संबंध मे भी जानकारी ली गई, कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षक को शाल श्रीफल के साथ मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सेवानिवृत उप निरीक्षक के सभी कार्यालयींन औपचारिकताये पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए।

विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, स्टेनो श्री फबियानुस तिर्की, निरीक्षक अंजू चेलक, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के परिवारो के सदस्य शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *