सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर ने नगर सैनिक तथा कलेक्टोरेट कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर । कलेक्टर बंगले में आज शाम बड़ा अच्छा आयोजन हुआ। जिसमें कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और उनकी पत्नी सुनीता सिंह ने 30 वर्षों से सेवा देने वाले नगर सेना नगर सैनिक भुरूलाल बरिहा को सेवानिवृत होने पर शॉल तथा श्रीफल देकर भावभीनी  विदाई दी। उन्होंने श्री बरिहा की स्वस्थ्य रहने और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

इसी प्रकार कलेक्टर डॉ सिंह ने कलेक्टर कार्यालय राजस्व शाखा में सहायक वर्ग-2 के पद पर कार्यरत उषा दरवलकर के सेवानिवृत्त होने पर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में शॉल, पुष्पगुच्छ तथा श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर कलेक्टर डॉ सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निधि साहू, नवीन कुमार ठाकुर, अभिलाषा पैकरा, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक तथा स्टेनो टू कलेक्टर मुक्तेश्वर पटेल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *