सेरसा में अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

2 Min Read
Advertisement

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सेरसा) के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बैडमिंटन कोर्ट, साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि मधुसूदन पब्लिक स्कूल (एमपीएस) चक्रधरपुर उपविजेता रहा।

पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) राम प्रताप मीणा एवं उनकी धर्मपत्नी, दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संघ की सचिव भारती मीणा, खेल अधिकारी सह वरिष्ठ वित्त प्रबंधक हेमंत मधुर और सेरसा सचिव तेज नारायण प्रसाद ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्य अतिथि राम प्रताप मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेरसा में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने का मार्ग प्रशस्त करती हैं, रेल प्रशासन ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। वहीं भारती मीणा ने विशेष रूप से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं की सराहना की। हेमंत मधुर ने भी भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

  • अंडर-17 सिंगल्स (बालक):
    • विजेता: जीत कुमार दे (रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल)
    • उपविजेता: योगेश कुमार महतो (एमपीएस)
  • अंडर-17 डबल्स (बालक):
    • विजेता: पंकज कुमार महतो व नरेंद्र बोदरा (एमपीएस)
    • उपविजेता: जीत कुमार दे व बिट्टू दास (रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल)
  • अंडर-19 सिंगल्स (बालक):
    • विजेता: जीत कुमार दे (रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल)
    • उपविजेता: पंकज कुमार महतो (एमपीएस)
  • अंडर-19 डबल्स (बालक):
    • विजेता: जीत कुमार दे व बिट्टू दास (रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल)
    • उपविजेता: पंकज कुमार महतो व नरेंद्र कुमार बोदरा (एमपीएस)

समापन समारोह में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *