चार दिन से लापता हसदेव नदी से युवक अंकित का शव बरामद

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। कोरबा जिले के मोरगा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले नदी में डूबे अंकित जायसवाल (23) का शव मोरगा हसदेव नदी से बरामद हुआ। परिवार और स्थानीय प्रशासन ने लगातार तीन दिनों तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंकित के पिता ने शव ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की थी। मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया सोमवार सुबह गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में गम का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हसदेव नदी में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *