सुशील कुमार पाण्डेय को रियल लाइफ हीरो पुरस्कार से सम्मानित

By
Advertisement
Advertisement

कांकेर@खबर सार :- जिले के ग्राम कोयलीबेड़ा में जन्मे सुशील कुमार पाण्डेय को उनकी संस्था बस्तर सामाजिक जन विकास समिति के माध्यम से बस्तर के आदिवासी समुदाय और ग्रामीण क्षेत्रों के कल्याण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए रविवार को नई दिल्ली के प्रसारभारती भवन में आयोजित विजनरी इंडियंस अवॉर्ड समारोह में रियल लाइफ हीरो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम गोल्डन स्पैरो, न्यूज मीडिया 47, ऑल इंडिया रेडियो और पॉजिटिव बरता एजेंसियों द्वारा प्रायोजित था।

सुशील कुमार पाण्डेय ने पिछले 22 वर्षों से बस्तर के आदिवासी समुदाय के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास किए हैं। उनकी यात्रा दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण गांव से शुरू हुई, जहां उन्होंने 250 स्व-सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया। 30 मई 2003 को स्थापित बस्तर सामाजिक जन विकास समिति ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

वर्तमान में 100 से अधिक कर्मचारियों के साथ कार्यरत यह संस्था 95,000 परिवारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर चुकी है। मलेरिया, एचआईवी/एड्स, टीबी जैसी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के साथ-साथ बच्चों के अधिकार, शिक्षा, दत्तक ग्रहण और पर्यावरण संरक्षण में भी संस्था सक्रिय है। अब तक 20,000 से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया गया है।

महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और बस्तर की समृद्धि को केंद्र में रखकर कार्य करने वाली इस संस्था के संस्थापक सुशील कुमार पाण्डेय का यह सम्मान उनके समर्पण और सामाजिक कार्यों की मिसाल है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *