सुशासन सप्ताह 2024 के अंतर्गत जनपद पंचायत अम्बिकापुर में श्रम विभाग द्वारा शिविर का हुआ आयोजन

1 Min Read

200 से अधिक का किया गया श्रम पंजीयन, मौके पर 25 हितग्राहियों के बने श्रम कार्ड

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह 2024 के तहत जिले में हितग्राहियों की मांगों और समस्याओं का विशेष अभियान चलाकर निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इनका लाभ दिलाने जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में गत सोमवार को जनपद पंचायत अम्बिकापुर में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शिविर में 200 से अधिक हितग्राहियों ने श्रम पंजीयन करवाया, जिसमें से विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को मौके पर ही श्रम कार्ड बनाकर वितरित किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों को श्रम विभाग की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *