सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न थाना क्षेत्रों से 18 माओवादी विस्फोटकों समेत गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

बीजापुर। माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में कुल 18 माओवादियों को विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित संगठन की प्रचार सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई डीआरजी, कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा की गई।

गुंजेपर्ती के जंगल से 10 माओवादी गिरफ्तार

थाना उसूर क्षेत्र के अंतर्गत कैम्प गुंजेपर्ती के जंगल में माओवादी विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान में कोबरा 201, 204, 205, 206 और 210 की संयुक्त टीम ने 10 माओवादियों को धर दबोचा। उनके पास से विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी प्रचार सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार माओवादियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. मेसो कुंजाम (40) – पुजारीकांकेर, थाना उसूर
  2. देवा मुचाकी (20) – पुजारीकांकेर, थाना उसूर
  3. तिरूपति ताती (25) – पेदाउटलापल्ली, थाना उसूर
  4. सोनी मुचाकी (21) – तमिलभटटीपारा, थाना उसूर
  5. मुड़ा माड़वी (20) – चिन्नाउटलापल्ली, थाना उसूर
  6. शंकर सोढ़ी (25) – पेदाउटलापल्ली, थाना उसूर
  7. सत्यम ताती (28) – पेदाउटलापल्ली, थाना उसूर
  8. मंगु माड़वी (27) – भीमाराम, थाना उसूर
  9. अर्जुन ताती (40) – पेदाउटलापल्ली, थाना उसूर
  10. कवासी हिड़मा (25) – भीमाराम, थाना उसूर

राजपेंटा के जंगल से 7 माओवादी गिरफ्तार

थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने राजपेंटा के जंगल में माओवादी विरोधी अभियान के तहत 7 माओवादियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से 2 टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार माओवादियों के नाम:

  1. देवा कवासी (18) – नरसापुर, थाना बासागुड़ा
  2. जोगेश माड़वी (25) – नरसापुर, थाना बासागुड़ा
  3. हुंगा नुप्पो (25) – नरसापुर, थाना बासागुड़ा
  4. बुधरा पूनेम (27) – कोंजेड़, थाना बासागुड़ा
  5. सन्ना कुड़ाम (26) – नरसापुर, थाना बासागुड़ा
  6. विजय मिच्चा उर्फ प्रभाकर (45) – तिमापुर, थाना बासागुड़ा
  7. माड़वी सन्नी (30) – कोजेंड, थाना बासागुड़ा

भैरमगढ़ में डीआरजी और पुलिस की कार्रवाई, 1 माओवादी गिरफ्तार

थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में डीआरजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चिहका इलाके में अभियान के दौरान 1 संदिग्ध माओवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और खुदाई के औजार बरामद किए गए। गिरफ्तार माओवादी का नाम:

  • सुक्का ओयाम (40) – झिल्ली, थाना भैरमगढ़

माओवादियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार 18 माओवादियों के खिलाफ थाना उसूर, बासागुड़ा और भैरमगढ़ में मामला दर्ज किया गया। सभी को वैधानिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सुरक्षा बलों की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *