सुकमा ब्रेकिंग : शहीद एएसपी आकाश राव केस की जांच अब SIA को सौंपी गई

By
Advertisement
Advertisement

सुकमा जिले के कोंटा में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में बड़ा कदम उठाया गया है। गृह विभाग ने शहीद एएसपी आकाश राव की शहादत की जांच के लिए स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) को जिम्मेदारी सौंपी है। यह हादसा सोमवार, 9 जून को हुआ था, जिसमें आकाश राव शहीद हो गए थे।


गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, SIA के एसपी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम जल्द ही सुकमा जिले के कोंटा पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच करेगी।

डीजीपी अरुण देव गौतम और SIA डायरेक्टर अंकित गर्ग ने टीम को मामले में गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह जांच नक्सली नेटवर्क और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर केंद्रित होगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *