सियान सदन एवं दिव्यांगजन विशेष स्कूल,व छात्रावास में जन्मदिन के शुभ अवसर पर किया फल वितरण

By
Advertisement

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग रायपुर से मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा संचालित सियान सदन कूधरी एवं दिव्यांगजन विशेष स्कूल व छात्रावास सारंगढ़ में विक्रम निराला निवासी लेंधरा छोटे नें अपने पुरे परिवार के साथ अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक अनोखा सोच रखते हुए सियान सदन में वृद्ध जन एवं दिव्यांगजन छोटे बच्चें के साथ अपना जन्मदिन पर फल, कॉपी पेन वितरण कर एवं खाना खिलाकर उन लोगों के साथ जन्मदिन की केक काटकर बहुत ही ख़ुशी से अपना समय बिताया और अपना जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सभी के साथ फोटो खिचवा कर इस यादगार दिन को कैमरा में कैद किया।

अन्य लोगों का सोच यह रहता है की यार दोस्तों के साथ अपना birthday पार्टी सेलिब्रेट करें, लेकिन विक्रम निराला का सोच इन सोच से परे है जन्मदिन के उत्सव पर,जनपद सदस्य नरेश चौहान, शंभू पटेल फागुलाल जोल्हे, मिथुन यादव, रविशंकर लहरे, उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *