सासु नदी पार करते समय चाचा-भतीजा बह गए, तलाश में जुटी गोताखोर की टीम

By
Advertisement

राजपुर।बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत सासु नदी में तेज बहाव के कारण चाचा-भतीजा बह गए। मौके पर पस्ता पुलिस व गोताखोर की टीम पहुंची। थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि ग्राम चिलमा के राइस टोंगरी निवासी 55 वर्षीय चाचा लाल साय पहाड़ी कोरवा व भतीजा प्रभू पहाड़ी कोरवा दोनों अपने काम से पस्ता आए हुए थे।

चाचा – भतीजा अपने काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहे थे रविवार की दोपहर करीब 1 बजे सासु नदी पार करते समय नदी में तेज बहाव आने के कारण दोनो बह गए।

नदी में मछली मारने वाले शिक्षक भारत पहाड़ी कोरवा ने दोनो को बहते देख गांव वाले को सूचना दी गांव वाले पस्ता पुलिस को सूचना दी। मौके पर पस्ता पुलिस व गोताखोर की टीम पहुंचकर दोनो की तलाश में जुटी हुई है। रविवार अल सुबह से लगातार बारिश हुई थी सासु नदी उफ़ान पर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *