सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने के 05 मामलो मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही,

By
Advertisement
Advertisement

05 आरोपी किये गये गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब बिक्री के मामलो मे भी पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही, कुल 03 प्रकरण मे 03 आरोपियों कों गिरफ्तार कर कुल 17. 5 लीटर अवैध महुआ शराब किया गया जप्त

थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर एवं थाना उदयपुर द्वारा नशीले पदार्थो के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी रहेगा जारी

आरोपियों के कब्जे से जप्त महुआ शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1750/- रुपये किया गया बरामद

सर्वधिक जप्ती के मामले मे थाना कोतवाली के 01 प्रकरण मे 10 लीटर महुआ शराब आरोपी के कब्जे से किया गया हैं बरामद

नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर लगातार अभियान  चलाकर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों जिले मे पुलिस टीम द्वारा आबकारी एक्ट का अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों एवं अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वालो के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही की गई, अभियान के तहत कुल आबकारी एक्ट के तहत कुल 08 प्रकरण दर्ज किया गया।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपी के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए शिवधारी कॉलोनी मैदान आम जगह मे शराब का सेवन कर रहे आरोपी (01) दिनेश राजवाड़े उम्र 26 वर्ष साकिन प्रतापपुर नाका गांधीनगर (02) ज्वाला राजवाड़े उम्र 22 वर्ष साकिन प्रतापपुर नाका गांधीनगर (03) सूरज राजवाड़े उम्र 25 वर्ष साकिन प्रतापपुर नाका गांधीनगर (04) भुनेश्वर नागेसिया उम्र 23 वर्ष प्रतापपुर थाना गांधीनगर  एवं थाना उदयपुर के प्रकरण मे भदवाही आम जगह पर शराब का सेवन करने के मामले मे आरोपी (05) सोमार सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन भदवाही उदयपुर के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कुल 05 प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं।

अभियान के तहत थाना  कोतवाली अंतर्गत आरोपी (01) आकाश सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन सत्तीपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 1000/- रुपये जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा जाता हैं, थाना कोतवाली के दूसरे प्रकरण मे आरोपिया (02) शोभा सारथी उम्र 32 वर्ष साकिन नवागढ़ थाना कोतवाली के कब्जे से 3.5 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 350/- रुपये जप्त किया गया आरोपिया के विरुद्ध 34(1)क आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपिया कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं,

थाना उदयपुर के प्रकरण मे आरोपिया (03) उषा रवि उम्र 60 वर्ष साकिन खमरिया थाना उदयपुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 400/- रुपये जप्त किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा अभियान अंतर्गत कुल 03 मामलो मे 17. 5 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 1750/- रुपये बरामद किया गया, सभी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा द्वारा आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल,उप निरीक्षक आभाष मिंज, सहायक उप निरीक्षक दिलसाय कुजूर, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे,महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक सोमार साय सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *