सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 03 व्यक्तियों पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

🔷 थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 36 (च)(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला किया गया दर्ज।
🔷 मामले के आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।

सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई, पुलिस टीम द्वारा कुल 03 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

⏩ थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड के सामने गुमटी के पीछे सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (01) योगेश राजवाड़े उम्र 22 वर्ष साकिन तुरना दरिमा हाल मुकाम मिशन चौक थाना कोतवाली (02) राजा कुशवाहा उम्र 32 वर्ष साकिन सिधमा बारियों हाल मुकाम मिशन चौक थाना कोतवाली (03) आयुष यादव उम्र 21 वर्ष साकिन मिशन चौक थाना कोतवाली के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक दीनानाथ भारती, प्रधान आरक्षक चंद्र प्रकाश टंडन, आरक्षक देवेंद्र पाठक, अनिल परिहार, गीता प्रसाद शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *