सारंगढ़ में रेडियो किसान दिवस संपन्न, प्रगतिशील कृषकों ने साझा किए सफलता के अनुभव

By
Advertisement
Advertisement

रेडियो किसान दिवस पर किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी

आकाशवाणी रायगढ़ द्वारा 13 फरवरी 2026 को रेडियो किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष का कार्यक्रम ग्राम परसाडीह, विकासखंड सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भाई एवं महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, रेशम एवं बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं तथा कृषि की नवीन तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ से आए कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती, पोषण प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर जिले के डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानित एवं प्रगतिशील कृषकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि की जा सकती है। सम्मानित कृषकों में मुकेश चौधरी (नावापाली, बरमकेला), खीरसागर पटेल (मानिकपुर, सारंगढ़), खेमराज पटेल (नावाडीह, सारंगढ़), लक्ष्मण पटेल (कंचनपुर, सरिया), डेढ़राज चंद्रा (गाताडीह, सारंगढ़) सहित अन्य प्रगतिशील किसान शामिल रहे।

कार्यक्रम में आकाशवाणी केंद्र के प्रमुख श्री नीरज प्रभाकर, उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. महेंद्र पांडेय, उप संचालक मत्स्य नकुल ओगारे, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, केंद्रीय रेशम बोर्ड रायगढ़ के प्रतिनिधि तथा भारतीय स्टेट बैंक की एडीबी शाखा सारंगढ़ के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अंशों का प्रसारण 15 फरवरी 2026 को संध्या 4:00 से 5:00 बजे के मध्य आकाशवाणी रायगढ़ से किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *