साइकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे,       

By
Advertisement
Advertisement

विधायक सुखराम उरांव ने उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत 742 छात्राओं को दिए साइकिल     

 चक्रधरपुर। मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने विभिन्न विद्यालयों के 742 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्व प्रथम प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई , उपप्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोको, 20 सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजूई,आजसू के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा, विजय सामड सहित अन्य अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा झारखंड सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से गरीब छात्र छात्राओं को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा की सरकार का मकसद है की सभी छात्र छात्राओं को साइकिल मिलेगा तो वे समय पर स्कूल आना और जाना कर पाएंगे।

जिस तरह शरीर  का सभी अंग महत्वपूर्ण है उस तरह साइकिल का भी हर अंग महत्वपूर्ण है ।सरकार की ओर से सिटी बजाओ अभियान चलाया गया था अब बच्चे घंटी बजाकर स्कूल पहुंचेंगे। इससे उनकी स्कूलों में उपस्थिति बढ़ेगी। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजा नंद किस्कू, बीपीआरओ मनोज सिन्हा, बी पी ओ बलराज कपूर,संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *