सांसद जोबा माझी ने किया मारवाड़ी महिला सम्मेलन का दो दिवसीय श्रावणी मेला का उदघाटन

Advertisement

स्टॉलों का मुआयना कर कहा मारवाड़ी महिला सम्मेलन का प्रयास सराहनीय

चक्रधरपुर। सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को चक्रधरपुर के मुख्य मार्ग  स्थित सालूजा कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चक्रधरपुर शाखा के दो दिवसीय श्रावणी मेले का उदघाटन किया। सांसद श्रीमती माझी ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर मेले का विधिवत उदघाटन किया।

इस दौरान सांसद का अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चक्रधरपुर शाखा के सदस्यों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर सांसद ने मेले में लगाये गये सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की । उन्होंने कहा महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ये देखकर अच्छा लगता है।

उन्होंने कहा कि ये प्रशंसीय है की मेले में महिलाओं के द्वारा बनाये गए कई उत्पादों के स्टॉल लगाये गये है। मालूम हो कि श्रावणी मेला दो दिनों तक आयोजित होगा।

मेले में खाने पीने, गेम्स, राखी, कपड़े, पोशाक, एग्जीबिशन, लड्डू गोपाल के  पोशाक , एक्यूप्रेशर,गिफ्ट आइटम आदि के स्टॉल लगाये गये है। मेले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता, राउरकेला, रांची और चक्रधरपुर शहर के महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए वस्तुओं की दुकानें शामिल है।

इस मौके  पर संतोष मिश्रा, अध्यक्ष वंदना भगेरिया, सचिव रेशु केजरीवाल, उपाध्यक्ष मोना झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष सीमा खिरवाल, राधा अग्रवाल, कुसुम केजरीवाल, अनिता काबरा, अन्नू अग्रवाल, स्नेहा भूत, अंजली मोदी, सोनाली काबरा, नम्रता केडिया, सीमा दीक्षित, संगीता केजरीवाल, शैली केजरीवाल, अमिता केजरीवाल, शालू भूत, शांति गड़ोदिया, मनीषा अग्रवाल, मीनू आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *