सर्वाधिक मेडल जीतकर पीएमश्री केवी चक्रधरपुर ने जीता केवीएस रीजनल चेस चैंपियनशिप का खिताब    

Advertisement

चक्रधरपुर। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में दो दिवसीय केवीएस संभाग स्तरीय शतरंज और वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता समापन सोमवार को खुशनुमा में सफलता संपन्न हुआ। शतरंज में सर्वाधिक मेडल जीतकर  मेजबान पीएमश्री केवी चक्रधरपुर केवीएस रांची संभाग का ऑवरआल चैंपियनशिप का खिताब जीता ।

वहीं ऑवरऑल रनरअप का खिताब केवी साहिबगंज एवं सेकंड रनरअप केवी टाटानगर ने हासिल किया। गौरतलब हों कि इस प्रतियोगिता में कुल 21 केन्द्रीय विद्यालयों के 122 बच्चों ने भाग लिया था। 

ये बच्चे हुए विजेता 
अंडर 14 शतरंज बालक वर्ग -केवी टाटानगर के प्रद्युम्न चक्रवर्ती प्रथम, अंश भारद्वाज केवी साहिबगंज द्वितीय एवं ओम प्रकाश मिश्रा रांची नामकुम तृतीय



अंडर 17 शतरंज बालक वर्ग – हर्ष कुमार केवी साहिबगंज प्रथम, कनिष्क कसेरा केवी टाटानगर द्वितीय, अन्वेष महंता केवी चक्रधरपुर तृतीय

अंडर 19 शतरंज बालक वर्ग – प्रणव कुमार केवी खूंटी प्रथम, मंगलम कश्यप केवी रांची हिनू द्वितीय, शुभम राज विश्वकर्मा केवी मधुपुर तृतीय

अंडर 14 शतरंज बालिका वर्ग – के जेस ग्रेस केवी चक्रधरपुर प्रथम, कनिष्क मुखी केवी चक्रधरपुर द्वितीय, निविया घोष केवी चक्रधरपुर तृतीय

अंडर 17 शतरंज बालिका वर्ग – वृद्धि शर्मा रांची दीपा टोली प्रथम, सारा रहमान केवी रांची हिंनू द्वितीय, कृतिका मिश्रा केवी रांची हिनू तृतीय

अंडर 19 शतरंज बालिका वर्ग -प्रिय प्रधान केवी चक्रधरपुर प्रथम, पलक कुमारी केवी चक्रधरपुर द्वितीय

बॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 एवं अंडर 19 बालिका वर्ग में कुल 6 विद्यालय के 30 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से अच्छे खेलने वाले खिलाड़ियों की एक टीम चयन किया गया जो आगे केवीएस राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में मेजबान विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा, मुख्य चेस आर्बिटर विशाल कुमार मिंज ,चेस चयनकर्ता बसंत पूर्ति, बॉलीबॉल चयनकर्ता कंचन मिंज, बॉलीबॉल अधिकारी आशीष कुमार व सुभाष कुमार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों का अहम योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *