सरगुजा सम्भाग के 700 से अधिक श्रद्धालुओं को मिलेगा उज्जैन ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन का मौका

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” अन्तर्गत स्पेशल ट्रेन से सरगुजा संभाग के 780 श्रद्धालु गुरुवार को उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसमें सरगुजा जिले से 206 यात्री शामिल हैं। दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को प्रातः 10:45 बजे अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओ.पी. चौधरी तथा कृषि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री श्री राम विचार नेताम उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल,लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह उपस्थित रहेंगे।

सरगुजा सम्भाग के 700 से ज्यादा यात्री होंगे शामिल-

सरगुजा जिले के श्रद्धालुओं के साथ सरगुजा सम्भाग के अन्य जिलों के हितग्राही भी विशेष ट्रेन से तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। जिसमें सरगुजा जिले के 206, सूरजपुर जिले के 273, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 98, कोरिया जिले के 113, एमसीबी जिले के 90 श्रद्धालु शामिल होंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *