थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी कों गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री के मामले मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 02 लीटर महुआ शराब कुल किमती 200/- रुपये किया गया जप्त
मामले के आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही
सरगुजा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं, साथ ही थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री के मामले मे 01 प्रकरण दर्ज कर 02 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
थाना मणीपुर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति लक्ष्मीपुर पीताम्बर पेट्रोल पम्प के पास मेन रोड़ आम जगह मे शराब का सेवन कर रहे हैं, पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो मौक़े पर 01 व्यक्ति कों आम जगह पर शराब का सेवन करते पकड़ा गया, पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम कुलपत निर्मलकर उम्र 30 वर्ष साकिन बिल्हा बिलासपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया,
आरोपी के विरुद्ध थाना मणीपुर मे 36(च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी कों गिरफ्तार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही थाना लखनपुर द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले मे कार्यवाही करते हुए दशरथ विश्वकर्मा उम्र 52 वर्ष साकिन कुंवरपुर लखनपुर के कब्जे से कुल 02 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती 200/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश खुटिया, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक कुश सोनी, अतुल शर्मा सैनिक दिनेश यादव शामिल रहे।
