सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के मामले मे आरोपी कों किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

🔷 थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 11/04/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 25/08/23 कों लोहड़ापानी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ निवासी ब्रजेश पैकरा प्रार्थिया कों शादी करने का झांसा देकर अपने किराये के रूम मे ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं एवं घटना दिनांक के पश्चात लगातार शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गई हैं, अब आरोपी ब्रजेश पैकरा द्वारा शादी करने से इंकार किया जा रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 210/24 धारा 376 (2-ढ ) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम ब्रजेश पैकरा उम्र 38 वर्ष साकिन लोहड़ापानी पोस्ट मुकडेगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, हाल मुकाम क्वार्टर नंबर जी -04 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खोरमा थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *