सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, मामले मे 01 आरोपी किया गया गिरफ्तार,

By
Advertisement
Advertisement

थाना लखनपुर पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 650 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 13 हजार रुपये किया गया बरामद।

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 14/11/24 कों थाना लखनपुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरकोतंगा निवासी गंगा राम राजवाड़े अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए अपने घर मे रखा हुआ हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर संदेही गंगा राम राजवाड़े के घर पहुंचकर चेक किया गया जो संदेही अपने घर पर उपस्थित मिला।

पुलिस टीम द्वारा संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम गंगा राम राजवाड़े उम्र 35 वर्ष साकिन सिरकोतंगा थाना लखनपुर का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा संदेही गंगा राम की उपस्थिति मे उसके मकान की तलाशी लेने पर एक पीला रंग के पॉलीथिन मे भरा मादक पदार्थ गांजा कुल 650 ग्राम किमती लगभग 13000/- रुपये बरामद किया गया, आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए घर मे रखना स्वीकार किया गया जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 281/24 धारा 20 (ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक एल.आर. चौहान, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक मुक्तिलाल तिर्की, आरक्षक बन्दे केरकेट्टा, अमरेश दास, श्याम सुन्दर सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *