सरगुजा जिले मे पदस्थ निरीक्षक कुमारी चंद्राकर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई पदोन्नत

By
Advertisement
Advertisement

निरीक्षक कुमारी चंद्राकर सरगुजा जिले के उदयपुर थाना मे थाना प्रभारी के रूप मे दे रही है अपनी सेवाएं।

विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक मे समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिपेक्ष्य मे किया गया पदोन्नत।

छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 2-6/दो-गृह/रापुसे/2025 राज्य शासन एतद्द्वारा दिनांक 14/05/2025 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में समिति द्वारा की गई

अनुशंसा के परिपेक्ष्य में निरीक्षक कुमारी चंद्राकर को निरीक्षक संवर्ग से उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के पद पर पदोन्नत किया गया है, पदोन्नति की सूची जारी होने पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर कों शुभकामनायें प्रदान की गई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *