सरकारी स्कूल में सड़ा भोजन परोसने का मामला: शिक्षिका निलंबित, विभाग ने कहा  बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

By
Advertisement
Advertisement


बिलासपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगला में बच्चों को सड़ा और दुर्गंधयुक्त भोजन परोसने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है, जब मध्यान्ह भोजन के दौरान छात्रों ने चटनी से बदबू आने की शिकायत की।

सूत्रों के अनुसार, भोजन परोसे जाने के समय प्रधान पाठक सावित्री शर्मा ने खुद चटनी का स्वाद चखा, जिसके तुरंत बाद उन्हें उल्टी हुई और उन्होंने तत्काल भोजन वितरण रुकवा दिया। मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों तक पहुंचने पर संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने तुरंत जांच के आदेश दिए।

जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि चटनी सड़े टमाटर और खराब मिर्च से बनाई गई थी। इस गंभीर लापरवाही के चलते मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, तत्कालीन बीईओ सुनीता ध्रुव और शिक्षिका भावना बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *