सरकारी उदासीनता के कारण श्रमदान से सड़क बना कर चल रहें है लोग

By
Advertisement

झारखंड पार्टी की बैठक में लोगों ने सरकार को घेरा, पार्टी के केंद्रीय सचिव महेद्र जामुदा ने कहा ग्रामीण विकास में सरकार की दिलचस्पी नहीं है

चक्रधरपुर। झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा ने मनोहरपुर विधानसभा के अंश भाग जो बदंगाव प्रखंड के चम्पाबा पंचायत के चाकमटोनाग, रोड़ो, तोमरोग ग्राम का दौरा किया। इस दौरान देखा कि मनोहरपुर विधानसभा के जनप्रतिनिधि उस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। चाकमटोनाग के लोग श्रमदान कर कीचड़ भरा रास्ता को चलने लायक बना रहे हैं। ग्रामीण मुण्डा सनिका मुण्डा ने कहा की विगत एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है और 25 – 30 वर्षों में विकास के नाम पर सिर्फ तोमरोम गांव और चाकमटोनाग गांव को जोड़ने वाला पुलिया ही बना हैं। इस अवसर पर डाकुवा सोमा बडिंग ने कहा आसपास बसे ग्रामीणों को वनपट्टा आज तक नहीं मिल है। जनप्रतिनिधि उन्हें उन्हें वनपट्टा देने के नाम पर ही वोट मांगते है।

ग्राम रोड़ो के हपाद टोला में 12 परिवार के लोग रहते हैं और आज भी वहां के लोग पानी के अभाव से चुएं का पानी पीने पर मजबूर है। चलने के लिए रास्ता और सड़कों का टोटा है। गांव के उबड़ खाबड रास्तों पर लोग मजबूरन मोटरसाइकिल चला रहे हैं। समाजसेवी रमेश लुगुन ने मांग किया कि रोडो गाँव के मुंडा घर से स्कूल तक एक किलोमीटर और रोडो स्कूल से हेसेल बुरू टोली होते हुए कोमन तक 7 किलोमीटर तक रास्ता बन जाने से लोगों को बदगांव आने जाने में बहुत सहूलियत होगी। मौके पर बिलसंन बडिंग, नियरग बडिंग,रवि सडिल,सोमा बाडिंग,प्रकाश बडिग,मनोज बाडिंग, गंजू नाग, हिन्दू टेला, बासिया बडिंग, सुखराम संगोवार, माझी नाग आदि महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *