समाज सेवा ग्रुप ने शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालय में ज्ञापन सौंप, वाहन धीमी गति से चलाने को आग्रह किया

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर समाज सेवा ग्रुप के सदस्यों ने समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंप आग्रह किया कि अपने-अपने कायार्लय के सामने बोर्ड लगाकर यातायात नियमों का पालन करे। धीरे चले, सुरक्षित चले, नगर में वाहन 20 की गति से चलने को आग्रह किया।

शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालय में ज्ञापन सौंपा?

शासकीय महाविद्यालय, बालक हायर सेकेंडरी महुआपारा, परियोजना महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, राजीव गांधी आदर्श विद्यालय, सेंट्रल बैंक, ज्ञान सागर कॉन्वेंट स्कूल, प्रेरणा पब्लिक स्कूल, एकलव्य आवासीय विद्यालय, शासकीय कन्या शाला, पुलिस थाना, शासकीय उत्तर विद्यालय,ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा भारतीय स्टेट बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, पंजाब नेशनल, चॉइस सेंटर, तहसील कार्यालय, शासकीय कन्या उत्तर विद्यालय, सेंट जेवियर कन्वेंट स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक व व्यवहार न्यायालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरेश सोनी, पूरन देवांगन, राजू जायसवाल, उदय यादव, विभु जायसवाल, बबलू यादव आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *