समाजसेवी महेंद्र जामुदा के पहल से देवबीर गांव को मिला ट्रांसफार्मर

Advertisement

चक्रधरपुर। सोनुवा प्रखण्ड के देवाबीर पंचायत के देववीर गांव का ट्रांसफार्मर विगत 15 दिनों से खराब था ग्रामीणों ने झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा से संपर्क किया और उन्होंने अपनी समस्या u उन्हें बताई।

श्री जामुदा ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर ट्रांसफार्मर बदलने को कहा। श्री जामुदा के पहल पर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर प्राप्त हुआ। इसके लिए ग्रामीणों ने श्री जमुदाको तहे दिल से धन्यवाद दिया। गौरतलब हैं की गांव के निलम्बर पान, सुखदेव दास, लाला गोप, बुधराम सुरिन, प्रसन पुर्ति, मोहन लाल दास ने चाईबासा से ट्रांसफार्मर लेकर गांव गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *