समय पर तौलाई और टोकन व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत

By
Advertisement
Advertisement

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से विमल तिग्गा संतुष्ट

बलरामपुर, 11 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से कृषक बेहद संतुष्ट हैं। जिले के ग्राम जिले के ग्राम पुटसुर्रा के प्रगतिशील किसान श्री विमल प्रकाश तिग्गा ने धान खरीदी केंद्र महराजगंज में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और सुचारू प्रक्रियाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

श्री तिग्गा ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाएँ पूर्व की तुलना में अधिक व्यवस्थित, त्वरित और पारदर्शी हैं। ऑनलाईन टोकन के माध्यम से धान विक्रय में किसी प्रकार की बाधा नहीं आयी। वे कहते है कि पहले हमें धान विक्रय करने में समय लगता था। लेकिन अब समय पर तौलाई, बारदाना उपलब्ध होने से किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आई। जिससे अनावश्यक प्रतीक्षा और भीड़ से राहत मिली। धान खरीदी केंद्र में तौल, भंडारण और पावती सहित संपूर्ण प्रक्रिया तेज, व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संचालित हो रही है। इससे किसानों में सरकार के प्रति भरोसा और संतोष बढ़ा है।

श्री विमल तिग्गा बताते हैं कि उनकें पास 3 एकड़ की जमीन है, इस वर्ष उन्होंने अपने लगन और मेहनत से उपज में बढ़ोतरी की है। वे बताते हैं कि इस वर्ष 149 बोरी धान का विक्रय किया है और समर्थन मूल्य पर खरीदी पश्चात मिलने वाली राशि से अपने घर और आगामी फसल के बनाई गई कार्ययोजना अनुसार मक्के की फसल में उपयोग करेंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *