संभाग स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय, खेल महोत्सव अंबिकापुर 2024-25

By
Advertisement
Advertisement

पीजी कालेज ग्राउंड व गांधी स्टेडियम में आयोजित खेलों का हुआ समापन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयीन राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2024-25 के अंतर्गत संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर, एवं गांधी स्टेडियम में शनिवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 24 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हुई और 25 अक्टूबर को संपन्न हुआ। जिसमें पांच जिलों के सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया तथा सूरजपुर के लगभग 1072 छात्र-छात्राओं ने बहुत ही हर्षोल्लास से प्रतिभाग किया। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, चेस, योग तथा तैराकी आदि 20 से अधिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बहुत ही तत्परता के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन चल रहे कबड्डी का फाइनल मैच हुआ। सायं 3:00 बजे प्रतियोगिता के पूर्ण होने के उपरांत परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें विजेताओं को मेडेल और ट्रॉफियां प्रदान की गई
इस कार्यक्रम के दौरान पांच जिलों के प्राचार्यों की उपस्थिति रही जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट के प्राचार्य श्री ए.के.सिंह, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली के प्राचार्य श्री अरविंद अशोक तिग्गा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. यादव,

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय  सीतापुर के प्राचार्य अशोक गोस्वामी, प्राचार्य उदयपुर श्री पवनकुमार वर्मा आदि को उपस्थिति रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल अधिकारी श्री प्रमोद मिश्रा तथा कोच श्री आनंदधर दीवान की उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण रही। जिला शिक्षा कार्यालय से लगे से व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से यह प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालित हो सकी। इसके अतिरिक्त दस शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों और अन्य स्कॉट में आए शिक्षकों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्री वासु कुमार सरदार तथा श्री आशांशु त्रिपाठी ने किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *