संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को होली पूर्व मिली बड़ी सफलता, मध्य प्रदेश राज्य की पांच पेटी गोवा शराब ज़ब्त, आरोपी जेल दाखिल

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर । उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा ने होली त्यौहार के अवसर पर होने वाले अवैध शराब की तस्करी पर नजर रखने और कार्रवाई करने के सख्त दिशा निर्देश आबकारी उड़नदस्ता टीम को दिए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सनवाल क्षेत्र के ग्राम कुर्लूडीह में रात को होली में खपाने के लिए मध्य प्रदेश का माल उतरा है,

तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ कुर्लुडीह निवासी शिवकुमार सरोता के घर दबिश दी, घर की तलाशी में मध्य प्रदेश राज्य की पांच पेटी गोवा व्हिस्की शराब बरामद हुई। पांच पेटियों में 250 नग गोवा का पाव मात्रा 45 लीटर विदेशी मदिरा ज़ब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)34(2) 36 एवं 59 ( क) के तहत अपराध पंजीकृत रामानुजगंज न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।

उक्त कार्रवाई के बाद निकट के ही गांव डुमरपान निवासी ईश्वर साहू के कब्जे से उत्तर प्रदेश राज्य की इंपीरियल ब्लू की 8 नग अद्धी बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 36 के तहत कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे एवं रणविजय सिंह, नगर महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित रहे एवं नीरज चौहान का विशेष सहयोग रहा।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही लगातार होती रहेगी क्योंकि होली के अवसर पर हमारे उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा सर ने लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *