संत गहिरा गुरू स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के  समापन समारोह में शामिल हुए सरगुज़ा सांसद चिंतामणि महाराज

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर/राजपुर। रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में संत गहिरा गुरु स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बलरामपुर जिले के ग्राम बासेन में आयोजत किया किया। खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल प्रति खिलाड़ियों का काफी उत्साह दिखाई दिया, जिसका समापन समारोह  सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में  सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज शामिल हुए। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रथम विजेता टीम भैरोपुर ( शंकरगढ़ ) को 51 हजार व कप देकर सम्मानित किया वहीं द्वितीय उपविजेता टीम दाहीडांड ( बलरामपुर )को 31 हजार व कप देकर सम्मानित किया।

वही सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है खेलों से सहयोग की भावना का विकास होता है खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप  सुदृढ़ होते हैं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन होने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच मिलता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए जिला एवं राज्य स्तर पर नाम रौशन करने की सीख दी। 

खेल समापन के दौरान रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी। रक्षा वेलफेयर  फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव के द्वारा खेल के विजेता उपविजेता के अलावा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है और खिलाड़ियों को ईमानदारी व मेहनत के साथ खेलना चाहिए।

ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें निखारने के लिए सही प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवनाथ यादव (भाजपा प्रदेश मंत्री ), शशिकला भगत (भाजपा जिला उपाध्यक्ष ) , भानु प्रकाश दीक्षित (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ) , अनिल दुबे ( पूर्व मंडल अध्यक्ष ) ,  जगवंशी यादव ( मंडल अध्यक्ष ) एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *