श्री राम भक्त बॉयज क्लब द्वारा चलाए जा रहे जल छत्र व शरबत बंटन कार्यक्रम का हुआ समापन

2 Min Read
Advertisement

स्थानीय आई टी कॉलोनी सड़क पर स्थित हनुमान मंदिर से गत दो महीनों से चलाए जा रहे जलछत्र व शरबत बांटने कार्यक्रम का आज समापन हुआ इस अवसर पर समाजसेवी कमल अग्रवाल अनिता अग्रवाल तथा सुनील परसरामका अतिथि के रूप में उपस्थित थे सभी ने इस क्लब के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी में दो माह तक चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की तथा आगामी दिनों में इसी तरह सेवा के कार्य चलाए जाने को प्रोत्साहित किया क्लब के सभी सदस्यों को अतिथियों द्वारा मान पत्र भी प्रदान किया गया

ज्ञात हो की इस क्लब द्वारा गत तीन वर्षों से गर्मियों के दिनों में यह कार्यक्रम चलाया जाता रहा है पूरे दो महीने तक ठंडे पीने पानी की व्यवस्था रहती है वहीं प्रत्येक मंगलवार तथा शनिवार को शरबत के रूप में अलग अलग प्रकार के पेय सहित तरबूज का वितरण भी किया जाता है

जिससे यहां से गुजरने वाले सभी राहगीरों सहित बसों तथा अन्य वाहनों पर सवार यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है आज भी इस समापन कार्यक्रम में जल जीरा सहित तरबूज का बंटन किया गया इस क्लब के अधिकतर सदस्य 14 से 22 वर्ष के अंदर के हैं इनके द्वारा रक्तदान शिविर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं इस छोटी उम्र में इनके द्वारा किए गए कार्य हर किसी के लिए एक प्रेरणास्रोत है

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *