माननीय प्रधानमंत्री जी कर्तव्य पथ, सरहदों की चाक चौबंद चौकसी करने वाले पैरामिलिट्री चौकीदारों के लिए पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा लालकिला प्राचीर से क

Advertisement

बीएसएफ के बहादुर जवानों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 118 बंकर्स तबाह किए उन वीर बॉकुरों के शौर्य की एवज मे माननीय प्रधानमंत्री जी 15 अगस्त को लालकिले प्राचीर से पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा करें ऐसी उम्मीद।

अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सीआरपीएफ के जवान नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में जी जान ‌से लगे हैं जिनको सरकार  ‌सिविलियन फोर्स समझती है। भारत की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ जिसके पास अपना तोपखाना मैरीन विंग व एयर विंग है जिसके जवान को पहली लगती हो उनकी सरकार ने पुरानी पैंशन बंद कर दी।

माननीय दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सुनाए गए पैरामिलिट्री पुरानी पैंशन बहाली जजमेंट व हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कैडर ऑफिसर्स के ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप “ए” सर्विसेज का दर्जा देते ऐतिहासिक फैसला सुनाया लेकिन अपने को राष्ट्रवादी कहने वाली सरकार ने ताउम्र तिरंगे की रक्षा करने वाले पैरामिलिट्री चौकीदारों की पुरानी पैंशन बंद कर दी गई और अब सुनाए गए ऐतिहासिक फैसलों के खिलाफ तरह तरह के रोड़े अटकाए जा रहे हैं।
रणबीर सिंह के अनुसार सीएपीएफ यानी कोर्ट अधिन पुलिस फोर्स बन कर रह गई है।

हुक्मरानों को जवानों की पैंशन बहाली, ओजीएएस व अन्य सुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है अगर ऐसा होता तो एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल को माननीय गृह मंत्री जी बातचीत के लिए बुलाते लेकिन ऐसा कुछ नहीं। सरकार भूल रही है कि निष्पक्ष चुनाव कराने में पैरामिलिट्री फोर्सेस जवान बड़ी भूमिका निभाते है आज देश के विभिन्न हिस्सों में आईं भंयकर बाढ़ व उत्तराकाशी में बादल फटने से सैंकड़ों लोगों को बचाने में आईटीबीपी व एनडीआरएफ जवान जी जान से लगे हुए हैं।

कर्तव्य पथ से सटी नई संसद भवन, लुटियंस जोन में स्थित वीआईपी बंगले अन्य परिसरों की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ जवानों के मजबूत कंधों पर है जो कि इसके अलावा हवाई अड्डों, बंदरगाहों परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, मेट्रो व अन्य औधौगिक संस्थानों की सुरक्षा में तैनात हैं और इन्हीं जवानों को सरकार द्वारा मिलने वाली मदिरा सुविधा पर पेंशन जाते वक्त माननीय डीजी द्वारा रोक लगा दी गई।

अलॉइंस अध्यक्ष पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने कहा कि अब लम्बे समय तक केंद्रीय एवं राज्य सरकारें पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों की जायज़ मांगों को नकार नहीं सकती। आने वाले 7 सितंबर  2025 को कलकत्ता में बंगाल एक्स पैरामिलिट्री एसोसिएशन द्वारा बैठक बुलाई गई जिसमें अलॉइंस से संबंधित सभी एक्स पैरामिलिट्री एसोसिएशन प्रतिनिधि भाग लेंगे व आगे की नई रणनीति का ऐलान होगा।

रणबीर सिंह
महासचिव

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *