श्यामरायडीह में लगा 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर,

Advertisement

दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया विधिवत फीता काटकर उद्घाटन

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत कोलचकड़ा पंचायत के ग्राम श्यामराय डीह में 2 दिन पूर्व 63 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। कोलचकड़ा पूर्व मुखिया कविता कुजूर की अगुआई  में ग्रामीणों द्वारा विधायक आवास कार्यालय में संपर्क कर डिमांड किया था की कंज्यूमर बढ़ने की स्थिति में 63 केवी ट्रांसफार्मर को बदलकर 100 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए।

त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक सुखराम उरांव के निर्देश पर विभाग द्वारा कल दिनांक 3 अगस्त को 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया जिसका आज दिशुम गुरू आशिर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव,

कोलचकड़ा पूर्व मुखिया कविता कुजूर एंव ग्रामीणों की उपस्थित में विधिपूर्वक नारियल फोड़कर एंव फीता  काटकर श्यामराय डीह ग्राम में विद्युत संचार सुचारू रूप से बहाल की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *