शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सूचना प्राप्त होने  24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

2 Min Read
Advertisement



आरोपी सूचित सिंह पिता स्व० राम सेवक सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जनेवा धाना भण्डरिया जिला गढ़वा झारखण्ड

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24/01/2026 को प्रार्थी थाना आकर एक लिखित रिपोर्ट पेश किया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 वर्ष से आरोपी सूबीत सिंह पिता स्व० राम सेवक सिंह निवासी जनेवा थाना भण्डरिया जिला गढ़वा झारखण्ड बातचीत करता था, बातचीत के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी के नाबालिक लड़की को शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2024 से कई बार शारीरिक संबंध (बलात्कार) बनाता रहा।

नाबालिक लड़की के परिजनो के द्वारा आरोपी को अपनी नाबालिक लड़की से शादी करने हेतु सगाई कर उम्र पूर्ण होने के बाद शादी करने का बात करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के नाबालिक लड़की के साथ शादी करने से मना कर दिया। प्रार्थी के रिपोर्ट वाना रामानुजगंज में अपराध कमांक 10/2026 धारा 64(2) (एम) बी.एन.एस. एवं 4.6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण कायमी की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर त्वारित कार्यवाही करते हुये आरोपी सूचित सिंह पिता स्व० राम सेवक सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जनेवा धाना भण्डरिया जिला गढ़वा झारखण्ड को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक 427 जपपाल किस्पोट्टा, प्रधान आरक्षक 470 महामाया शर्मा, आरक्षक 1157 संजय लकड़ा, आरक्षक 772 अशोक तिकी एवं महिला आरक्षक 362 विजेता कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *