शादी का झांसा देकर रेप: गर्लफ्रेंड का बच्चा होने पर छोड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का रेप किया है। जब युवती ने बच्चे को जन्म दिया तो ये किसी और का बच्चा है कहकर उसे छोड़ दिया। अब युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया किजावंगा के रहने वाले युवक लखमु अतरा (40) से उसकी किसी माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, दोस्ती प्यार में बदली। जिसके बाद युवक ने भरोसा दिलाया कि वो उसके साथ शादी करेगा।

लगातार करता रहा रेप

शादी का वादा कर युवती से लगातार दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद जब युवती गर्भवती हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया तो युवक ने उसे छोड़ दिया। उससे कहा कि वो उसका बच्चा नहीं है, किसी और का है। जिसके बाद युवती से बातचीत करना भी बंद कर दिया था।

युवती ने FIR दर्ज करवाई

वहीं 27 नवंबर को युवती गीदम पुलिस थाना पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि शिकायत मिलते ही 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने आज 29 नवंबर को मामले का खुलासा किया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *