शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार थाना पत्थलगांव क्षेत्र का मामला

By
Advertisement
Advertisement

पत्थलगांव। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2025 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बी.ए. की छात्रा है और वर्तमान में कंप्यूटर कोर्स भी कर रही है। जून 2024 में वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गांव आई थी, जहां उसकी मुलाकात उसी गांव के अमन लकड़ा (उम्र 22 वर्ष) से हुई। बातचीत के दौरान अमन ने युवती से प्रेम का इज़हार किया और शादी का वादा किया।

शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद 14 सितंबर 2025 तक वह समय-समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर आरोपी अमन लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक खिरोवती बेहरा, आरक्षक पदुम वर्मा, कमलेश्वर वर्मा और आशीषन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *