शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही

महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 13/08/24 कों थाना कमलेश्वरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिड़िता का जानपहचान मो. अहमद सैफी से रिसोर्ट में काम करने के दौरान हुआ था कि घटना दिनांक 15/01/24 कों आरोपी पिड़िता कों प्यार करने की बात बोलकर शादी करने का झांसा देते हुए जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है,

घटना दिनांक के पश्चात भी आरोपी द्वारा लगातार पिड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, और अब आरोपी पिड़िता से शादी करने से इंकार कर रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 71/24 धारा 376 (2) (एन) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम *मो अहमद सैफी उम्र 30 वर्ष साकिन मोहना कुल्ली थाना चनपरीया जिला बेतिया बिहार* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक ब्रिजीट सुषमा, आरक्षक परवेज आलम, देवदत्त सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *