शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

महिला थाना पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 03/03/25 कों महिला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया का जानपहचान वर्ष 2018 मे गोधनपुर निवासी सौरभ तिवारी से हुआ था, जानपहचान होने के बाद सौरभ प्रार्थिया का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करता था,

बातचीत के दौरान आरोपी पीड़िता से प्रेम सम्बन्ध स्थापित कर शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2018 से वर्ष 2024 तक लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, और अब शादी करने से इंकार कर रहा हैं, मामले मे पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध महिला थाना मे अपराध क्रमांक 02/25 धारा 64, 351(3) बी.एन.एस., 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना सम्पूर्ण कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा की गई, मामले मे महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन लेख कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था,

दौरान पता तलाश पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी सौरभ तिवारी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सौरभ तिवारी आत्मज रविशंकर तिवारी उम्र 27 वर्ष साकिन गोधनपुर थाना गांधीनगर का होना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

कार्यवाही के दौरान महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, आरक्षक संतोष गुप्ता, किशोर तिवारी, अरविन्द मिंज सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *