शांति और सौहार्द के साथ दुर्गोत्सव मनाएं – सुखराम उरांव

Advertisement

 केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के विशेष बैठक में डीजे की चौड़ाई और ध्वनि पर नियंत्रण रखने की दी सलाह

चक्रधरपुर। रविवार को न्यू बस स्टेंड दुर्गा पूजा समिति चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के परिसर में श्री श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की एक विशेष बैठक केंद्रीय समिति के अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर सभी पूजा पंडालों के द्वारा जिन-जिन समस्याओं से विगत दिनों श्री श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति को अवगत करवाया गया था, उन समस्याओं का समाधान हुआ है या नही इसे लेकर जानकारी ली गई।

तथा जिन समस्या का निराकारण नही हो पाया है, उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई।
मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव ने कहा, आस्था के त्योहार में हम सभी मिल जुलकर शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा का आयोजन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा सभी पूजा पंडालों में जिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है, उनका समाधान जल्द कर लिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने सभी पूजा पंडालों से कहा की, विसर्जन के दौरान साउंड बॉक्स की चौड़ाई और ऊंचाई पर नियंत्रण रखें, जिससे विसर्जन मार्ग अवरूद्ध नही हो पाय। साथ ही ध्वनि पर भी नियंत्रण रखा जाए।

बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक अशोक षाडंगी, सह संरक्षक प्रताप बर्मन, अंबू राय चौधरी, उपाध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा, शेष नारायण लाल, निक्कू सिंह, दिलीप महतो, सचिव शिव पूजन सिंह, सह सचिव संजय पासवान, राजेश गुप्ता, कुमार विवेक, विनय बर्मन, कोषाध्यक्ष गोनू जयसवाल, अनूप दुबे, अरूण साव, दया पानी, चंदन प्रधान, प्रताप प्रमाणिक, पवन केजरीवाल, दिनेश केडिया, सतीष विश्वकर्मा, राम प्रकाश, रंजन ठाकुर, अशीष कुमार वर्मा, शसोधर मांझी, कबीर पाण्डेय, पंकज पाण्डेय के साथ सभी पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *