शंकरगढ़ में मनाई गई लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती: भव्य “रन फॉर यूनिटी” में छात्रों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस का उत्साहपूर्ण सहभाग

By
Advertisement
Advertisement

आज दिनांक 31.10.2025 लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर शंकरगढ़ अनुभाग के पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा मुख्यालय में भव्य “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासन , जनपद  के अधिकारी कर्मचारी,और शिक्षकों , विद्यार्थियों की मौजूदगी में हुई

दौड़ का शुभारंभ बचवार गणेश चौक से शुरू हुआ जिसे जिला पंचायत सदस्य गीता पैकरा, जनपद अध्यक्ष चिंतामणि भगत ,जनपद उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह देव , बुधना राम अध्यक्ष सरपंच संघ शंकरगढ़, अमिता पन्ना सरपंच ग्राम पंचायत शंकरगढ़, अनुविभागीय अधिकारी (SDM) अनमोल टोप्पो ,थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर की जो की शंकरगढ़ के काका लरंग साय स्टेडियम में जाकर संपन्न हुआ जहां पर सभी लोगो के द्वारा एकत्रित होकर मानव श्रृंखला से UNITY लिखकर राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए राजकीय गीत व राष्ट्रगान गाया गया और देश में एकता बनाए रखने के लिए शपथ लिया ।

सुबह 7 बजे से आरंभ हुई इस एकता दौड़ में विद्यालय ,महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं, पुलिस जवान और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों के साथ नगर भ्रमण किया।
दौड़ के समापन पर सरदार पटेल के योगदान पर आधारित भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

सफल कार्यक्रम को लेकर एसडीएम अनमोल टोप्पो एवं थाना प्रभारी शंकरगढ़ ने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का परिचय देने के लिए धन्यवाद दिया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *