विस्फोटक के साथ 3 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त कार्यवाही

Advertisement

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 27/09/2024 को थाना गंगालूर में डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम नैनपाल, एड़समेटा, मल्लूर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान से वापस आने के दौरान दिनांक 28/09/2024 को नैनपाल-पुलसुमपारा गंगालूर के मध्य पुलिस पार्टी को देखकर छिपते हुए 03 संदिग्ध व्यक्ति दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

पकड़े गये व्यक्यिों से पूछताछ करने पर अपना नाम
1 बुधराम कोरसा पिता सुक्कू कोरसा उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर

2 छोटू लेकाम पिता मंगू लेकाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर

3 लखन कुंजाम पिता स्व0 हुंगा कुंजाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर

पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज एवं प्रतिबंधित संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद किया गया ।

पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *