विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य निकाली गई साइकल रैली

By
Advertisement
Advertisement

अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल चलाकर, लोगों को फिट रहने का दिया संदेश

रायगढ़ । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फिट इंडिया मोमेंट के तहत् विश्व साइकल दिवस के अवसर पर आज कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला रायगढ़ द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया। सायकल रैली आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक दिनचर्या में फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया।

यह सायकल रैली रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से प्रारंभ होकर चक्रधर नगर चौक एवं चक्रधर नगर चौक से पुन: रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में समाप्त हुई। उक्त सायकल रैली में खेलो इंडिया लघु केन्द्र के खिलाड़ी, विभिन्न खेल अकादमियों तथा गणमान्य नागरिक सहित लगभग 70 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

उक्त सायकल रैली में श्री दिलीप सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक(क्रिकेट),श्री जितेश्वर प्रधान, बैडमिंटन प्रशिक्षक खेलो इंडिया लघु केन्द्र रायगढ़, श्री शान्तनु गुप्ता, खेल एवं युवा कल्याण, श्री जय यादव ताईक्वांडो प्रशिक्षक, श्री उमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *