विश्व मधुमेह दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर निशुल्क रक्त शर्करा जांच, नेत्र जांच, दंत जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड   कोरबा में प्रात:10 बजे से 2 बजे तक।

इंटरनेशनल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “डायबिटीज अवेयरनेस (मधुमेह जागरूकता)” के अंतर्गत 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं टाटा एआईए लाइफ कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क रक्त शर्करा जांच, नेत्र जांच, दंत जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर   दिनाँक 14 नवंबर 2025 शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड   कोरबा में प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित है ।

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा एवं दंत रोग चिकित्सक डॉ.अनुराग शर्मा प्रदान करेंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।

नेत्र जांच चश्मा घर द्वारा की जायेगी।

रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच कर मधुमेह के नियंत्रण एवं उससे निजात दिलाने हेतु मधुमेह की परीक्षित औषधि  निशुल्क प्रदान की जायेगी।

मधुमेह से संबंधित योग-प्राणायाम का व्यक्तिगत प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “डायबिटीज अवेयरनेस (मधुमेह जागरूकता)” के अंतर्गत 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं टाटा एआईए लाइफ कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्करक्त शर्करा जांच, नेत्र जांच, दंत जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 14 नवंबर 2025 शुक्रवार पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित कीया गया है।

शिविर के विषय मे टाटा एआईए लाइफ कोरबा के आशीष श्रीवास्तव  ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, एवं दंत रोग चिकित्सक डॉ.अनुराग शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। साथ ही शिविर में नेत्र की जांच चश्मा घर द्वारा की जायेगी। शिविर में दंत रोगों एवं नेत्र रोगों की जांच करने के साथ-साथ मधुमेह रोगियों की निःशुल्क रक्त शर्करा जांच कर उन्हें परामर्श देने के साथ साथ शुगर की परीक्षित औषधि  भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का भी व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

साथ ही मधुमेह रोगियों हेतु उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा। टाटा एआईए लाइफ कोरबा के आशीष श्रीवास्तव एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने अंचलवासियों से विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित इस विशेष निशुल्क रक्त शर्करा जांच, नेत्र जांच, दंत जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क चिकित्सा परामर्श  शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर में पंजीयन कराने हेतु मो.नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *