विधायक सुखराम उरांव ने किया प्रखंड कार्यालय परिसर में धान अधप्रिाप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन,

By
Advertisement
Advertisement

कहा किसान धान क्रय केंद्र का लाभ उठाएं

चक्रधरपुर। विधायक सुखराम उरांव ने शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में में धान अधप्रिाप्ति केंद्र का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में धान अधप्रिाप्ति केंद्र खोले जाने से चक्रधरपुर प्रंखड के किसानों को काफी फायदा होगा। प्रखंड के किसान आसानी से अपने धान को सरकारी मूल्य पर बेच सकेंगे।

उन्होंने किसानों से इसका भरपूर लाभ लेने का आह्वान किया। विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि धान अधप्रिाप्ति केंद्र नवंबर माह में ही खुल जाना चाहिए था । क्योंकि नवंबर माह से धान की कटाई प्रारंभ हो जाता है और इस क्षेत्र के किसान अपने धान को बेचना शुरू कर देते हैं। इसके बावजूद जो किसान धान अभी तक नही बेचे हैं वे आसानी से धान अधप्रिाप्ति केंद्र में बेच सकते हैं। इससे किसानों को ज्यादा लाभ प्राप्त होगा

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को 2400 रुपया प्रति क्विंटल रुपये दे रही हैं। जबकि बाजार में इसके कम मूल्य मिलता हैं। इस अवसर पर पर बीडीओ कांचन मुखर्जी, अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सन्हिा, बंदगांव के बीडीओ बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो, बंदगांव प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय जोंको समेत काफी संख्या में प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *