विधायक दशरथ गागराई ने किया  खूंटपानी के अरगुंडी दुरदुर झरना का उद्घाटन,

By
Advertisement
Advertisement

विधायक गगराई ने कहा झरना के लोकपर्ण से खूंटपानी अंचल को मिलेगा आर्थिक बल

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के अरगुंडी स्थित दुरदुर झरना को पर्यटक स्थल के रूप में मान्यता देते हुए रविवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा उद्घाटन किया गया।

आज से इस झरना के मनोरम दृश्य का आनंद लेने के लिए आमजन प्रवेश कर सकेंगे। इको विकास समिति अरगुंडी के सौजन्य से झरना के आसपास साफ-सफाई और देखरेख का कार्य होगा।

भविष्य में दुरदुर झरना को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि खूंटपानी के दुरदूर झरना के लोकपर्ण से खूंटपानी अंचल का विकास होगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *