विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा सोनुवा का दाऊ सकोड़ा गांव, आजादी के बाद पहली बार बनेगी सड़क,

By
Advertisement
Advertisement

दाऊ सकोड़ा से बांसकाटा तक 3.2 किमी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा सड़क का निर्माण, सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया शिलान्यास

चक्रधरपुर। मनोहरपुर विधान सभा के अंतर्गत सोनुवा प्रखंड के बोयकेड़ा पंचायत अंर्तगत दाऊ सकोड़ा गांव में आजादी के बाद पहली बार सड़क का निर्माण होगा। रविवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दाउ सकोड़ा से बांसकाटा गांव तक करीब 3.2 किमी सड़क का निर्माण होना है। गांव में सड़क निर्माण की खबर से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि अब तक विकास के मामले में निचले पायदान पर खड़ा दाउ सकोड़ा गांव में सड़क निर्माण के बाद विकास कार्यों को गति मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और विधायक का ग्रामीणों ने गाजेबाजे के साथ स्वागत किया। सांसद जोबा माझी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा अच्छी सड़क से ही विकास का द्वार खुलता है। दाउ सकोड़ा गांव भले ही विकास के मामले में पीछे है, लेकिन सड़क निर्माण के बाद अब यहां विकासउ कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा हर गांव को सड़क से जोड़ने की योजना सरकार की है। इस दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे है। वहीं विधायक जगत माझी ने कहा पूरे विस क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है।

कहा कि उनकी कोशिश है हर गांव और कस्बा में विकास की किरणें पहुंचे। ग्रामीणों को बताया कि वह प्रत्येक गुरूवार को सोनुवा प्रखंड कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित करते है। ग्रामीण अपनी समस्या लेकर उनसे मिल सकते है। कहा कि प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में ग्रामीणों की छोटी-मोटी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाता है। विधायक ने कहा दाउ सकोड़ा गांव की अन्य समस्याओं को भी जल्द समाधान किया जाएगा।

इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सांसद और विधायक को सौंपा। मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ददन राम, कनीय अभियंता पप्पू कुमार, मुखिया सोहन माझी, पूर्व मुखिया अमित अंगरिया, सत्येंद्र अंगरिया, झामुमो पंचायत अध्यक्ष चंद्रमोहन चातर, अमित माझी, विजय सिंह तुबिद, मोयका चाम्पिया, चंद्रसेन भूमिज, वीरसिंह बोदरा, मानसिंह सामाड, सुरेंद्र हाईबुरु, दिनेश हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *