वर्षा ऋतु को देखते हुए स्वच्छता दीदियों को बांटा गया रेनकोट व साड़ी

Advertisement

पेण्ड्रा। बरसात के मौसम में शहर को स्वच्छ रखने वाली स्वच्छता दीदियों को बारिश में परेशानी न हो इसलिए पेण्ड्रा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश जालान ने रेनकोट के साथ साथ नई साड़ी का भी वितरण किया ताकि बरसात के मौसम में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। स्वच्छता दीदियों ने बताया बरसात में रेनकोट नही होने की वजह से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होता है,रेनकोट मिलने से अब बारिश होने पर भी साफ सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखेंगे। बारिश के मौसम में रेनकोट और साड़ी मिलने से सभी स्वच्छता दीदी बहुत खुश दिखी साथ ही उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष राकेश जालान का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कन्हैया निर्मलकर, उप अभियंता स्वप्निल मिश्रा सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों सहित सभी स्वच्छता दीदी मौजूद रही ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *